EPF Interest Good News – EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज की रकम 35 करोड़ सदस्य खातों में क्रेडिट कर दी है, और इस बार यह काम 15 जुलाई को ही पूरा हो गया। कुल ₹1.44 लाख करोड़ की ब्याज राशि नए केंद्रीय डेटाबेस के जरिए ऑटो-प्रोसेस की गई है, जिससे प्रक्रिया पिछले साल की तुलना में काफी तेज रही…..
Table of Contents
इस बार इतना जल्दी कैसे हुआ?
इस तेज प्रक्रिया की सबसे बड़ी वजह EPFO का सेंट्रलाइज्ड नेशनल डेटाबेस बताया जा रहा है। EPFO ने देशभर के क्षेत्रीय केंद्रों में फैले 123 अलग-अलग डेटाबेस को मिलाकर एक सिंगल नेशनल सिस्टम में बदला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1,700 करोड़ ट्रांजैक्शन और एंप्लॉयर रिकॉर्ड्स नए सिस्टम पर माइग्रेट किए गए, और यह काम 30 जून तक पूरा हो गया।
इसके बाद ऑटोमेटेड सिस्टम से ब्याज कैलकुलेट किया गया और फील्ड अधिकारियों ने उसे वेरिफाई किया। इसी अपग्रेड के साथ EPFO ने करीब 11 लाख पेंडिंग क्लेम भी सेटल किए, जिनकी कुल राशि लगभग ₹3,000 करोड़ बताई जा रही है।
Also Read – हाथ में ज्यादा सैलरी लें या कटवाएं पीएफ? फैसले से पहले समझें फायदा-नुकसान का पूरा गणित…

बैलेंस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि ब्याज की रकम आपके खाते में आई या नहीं, तो दो आसान तरीके हैं।
1) EPFO पासबुक पोर्टल
- EPFO के आधिकारिक पासबुक पोर्टल पर जाएं।
- अपना 12-अंकों का UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें।
- लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
- लॉग-इन होने के बाद Passbook Lite में कुल बैलेंस, हालिया योगदान और ब्याज की एंट्री देख सकते हैं।
2) UMANG ऐप
- अपने फोन में UMANG ऐप खोलें।
- EPFO सर्विस चुनें और UAN दर्ज करें।
- OTP से लॉग-इन करें।
- View Passbook विकल्प पर टैप करके PF बैलेंस और ब्याज की डिटेल देख लें।
पासबुक में एंट्री देर से दिखे तो?
EPFO ने साफ किया है कि सिस्टम माइग्रेशन की वजह से अगर पासबुक में ब्याज की एंट्री तुरंत नहीं दिखती, तो भी सदस्य को एक रुपये का नुकसान नहीं होगा। ब्याज की गणना EPF योजना 1952 के पैराग्राफ 60 के तहत हर महीने के रनिंग बैलेंस पर की जाती है।
इसलिए अगर पासबुक अपडेट होने में देरी हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ब्याज का पैसा सुरक्षित रहता है और उसे बाद में सही तरीके से क्रेडिट किया जाता है।
आपके लिए इसका मतलब
यह अपडेट नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि:
- ब्याज क्रेडिट जल्दी हो गया है।
- क्लेम सेटलमेंट तेज हुई है।
- नया सिस्टम आगे चलकर ट्रांजैक्शन और बैलेंस ट्रैकिंग को आसान बनाएगा।
अगर आप PF सदस्य हैं, तो अभी अपने UAN के जरिए बैलेंस जरूर चेक करें ताकि यह पता चल सके कि ब्याज का पैसा आपके खाते में दिख रहा है या नहीं।

